महाराष्ट्र में एक दिन में रिकार्ड 76 मौतें, नए मरीजों की संख्या 5611, कुल जांच 1.08 लाख
सुमन कुमार
कोरोना महामारी के मामले में बुधवार को दिन भी पिछले कुछ दिनों जैसा ही रहा है। नए केस भारी संख्या में दर्ज हुए और मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। हालांकि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थिति अब भी संतोषजनक कही जा सकती है।
सबसे पहले अच्छी खबर
देश में अब टेस्ट की गति अपेक्षित रूप ले चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और देश की विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार से मांग कर रही थीं कि देश में रोजाना कम से कम एक लाख टेस्ट किए जाएं और पिछले दो दिनों से देश में रोज एक लाख से अधिक टेस्ट होने लगा है। केंद्र सरकार ने मई के अंत तक ये लक्ष्य हासिल करने की बात कही थी मगर सरकार के गंभीर प्रयासों से 12 दिन पहले ही ये लक्ष्य हासिल हो गया है। मंगलवार और बुधवार के बीच 24 घंटे में देश में एक लाख 8 हजार 121 टेस्ट किए गए। दूसरी अच्छी खबर है मरीजों के ठीक होने की रफ्तार। पिछले 24 घंटे में देश में 5611 नए मरीज आए मगर 3124 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 61149 पर पहुंच गई है। अभी तक 42297 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 3303 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 106750 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 5611 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3124 और मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 140 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले मंगलवार को पूरे देश में 4970 नए मरीज सामने आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 8 हजार 121 टेस्ट हुए हैं। मंगलवार की सुबह तक देश में कुल 24 लाख 4 267 टेस्ट हुए थे मगर बुधवार की सुबह तक ये आंकड़ा 25 लाख 12 हजार 388 पर पहुंच गया। बुधवार की रात तक के आंकड़ों के अनुसार कुल टेस्ट की संख्या 26 लाख के पार पहुंच गई है।
कहां हो रही है ज्यादा मौत
मंगलवार और बुधवार के बीच देश में कोरोना की वजह से जो 140 मौतें रिपोर्ट हुई हैं उसमें से 101 मौतें सिर्फ दो राज्यों में हुई हैं। देश में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में सबसे अधिक 76 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है। इसके बाद गुजरात में 25 मौतों की खबर है। अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 6-6, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 5-5, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 3-3, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर और असम में 2-2 तथा पंजाब और ओडिशा में 1-1 मरीजों की मौत हुई है।
राज्यों का हाल
बुधवार को सामने आए 5611 नए मरीजों में से 5045 नए मरीज देश के 11 राज्यों में सिमटे हुए हैं। वैसे 1096 मरीजों की पुष्टि अभी राज्यों से होनी है। बुधवार को महाराष्ट्र में 2078, तमिलनाडु में 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तर प्रदेश में 321, मध्य प्रदेश में 229, कर्नाटक में 151, पश्चिम बंगाल में 136, बिहार में 107 और ओडिशा में 102 नए मरीज सामने आए हैं। जिन राज्यों में मरीज कम आए हैं इसका ये अर्थ नहीं है कि वहां मरीज कम है बल्कि ज्यादा आशंका इस बात की है कि वहां टेस्ट बहुत कम हो रहे हैं।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
राज्य |
कुल मामले |
ठीक हो चुके |
मौतें |
आंध्र प्रदेश |
2532 |
1621 |
52 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
33 |
33 |
0 |
अरुणाचल प्रदेश |
1 |
1 |
0 |
असम |
142 |
41 |
4 |
बिहार |
1498 |
534 |
9 |
चंडीगढ़ |
200 |
57 |
3 |
छत्तीसगढ़ |
101 |
59 |
0 |
दादर नगर हवेली |
1 |
0 |
0 |
दिल्ली |
10554 |
4750 |
168 |
गोवा |
46 |
7 |
0 |
गुजरात |
12140 |
5043 |
719 |
हरियाणा |
964 |
627 |
14 |
हिमाचल प्रदेश |
92 |
47 |
3 |
जम्मू एंड कश्मीर |
1317 |
653 |
17 |
झारखंड |
231 |
127 |
3 |
कर्नाटक |
1397 |
544 |
40 |
केरल |
642 |
497 |
4 |
लद्दाख |
43 |
43 |
0 |
मध्य प्रदेश |
5465 |
2630 |
258 |
महाराष्ट्र |
37136 |
9639 |
1325 |
मणिपुर |
9 |
2 |
0 |
मेघालय |
13 |
12 |
1 |
मिजोरम |
1 |
1 |
0 |
ओडिशा |
978 |
277 |
5 |
पुडुचेरी |
18 |
9 |
1 |
पंजाब |
2002 |
1642 |
38 |
राजस्थान |
5845 |
3337 |
143 |
तमिलनाडु |
12448 |
4895 |
84 |
तेलांगना |
1634 |
1010 |
38 |
त्रिपुरा |
173 |
116 |
0 |
उत्तराखंड |
111 |
52 |
1 |
उत्तर प्रदेश |
4926 |
2918 |
123 |
वेस्ट बंगाल |
2961 |
1074 |
250 |
राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले |
1096 |
|
|
भारत में कुल मामले |
106750 |
42298 |
3303 |
इसे भी पढ़ें-
Corona Virus Update: जानिए भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कितनी हुई
Comments (0)
Facebook Comments (0)